Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsDevotees Celebrate Lakshmi Puja with Joy and Devotion at Vivek Nagar Durga Puja Pandal
विवेक नगर दुर्गा पूजा पंडाल में मां लक्ष्मी की आराधना

विवेक नगर दुर्गा पूजा पंडाल में मां लक्ष्मी की आराधना

संक्षेप:

विवेक नगर दुर्गा पूजा पंडाल में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति के साथ हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और प्रसाद का वितरण किया गया। खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने...

Oct 08, 2025 05:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

गुवा, संवाददाता। विवेक नगर दुर्गा पूजा पंडाल में सोमवार देर रात श्रद्धा और भक्ति के साथ मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और माता की आराधना कर अपने परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे पंडाल में मंत्रोच्चार और घंटे-घड़ियाल की ध्वनि से भक्ति का वातावरण गूंज उठा। पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद सभी को बैठाकर खिचड़ी भोग खिलाया गया, जिसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिचड़ी भोग का आयोजन विवेक नगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से किया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

समिति के सदस्यों ने भक्तों की सेवा में विशेष व्यवस्था की थी ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। इस अवसर पर समिति के प्रमुख सदस्य एसराय चौधरी, बुलन राय चौधरी, दीपा राय चौधरी, जयश्री नंद कोलियर, गोपा राय चौधरी, सुमन कुमार, संजय बनर्जी, सुजाता बनर्जी, सोनाली कांजीलाल, पिंकी केसरी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे। सभी ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम को सफल बनाया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों के चेहरे पर उल्लास और आस्था की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी। मां लक्ष्मी की आराधना के साथ ही पंडाल में दीपों की रोशनी और सजावट ने भक्तिमय माहौल को और भी भव्य बना दिया। आयोजन के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और अगली वर्ष भी इसी प्रकार के आयोजन की कामना की।