Chaibasa News: तोनांगहातु-आईटीआई मार्ग जर्जर, लोग परेशान

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: जगन्नाथपुर के तोनांगहातु गांव से आईटीआई कॉलेज जाने वाली तीन किलोमीटर लंबी सड़क जर्जर हो चुकी है। इससे छात्रों और ग्रामीणों को यात्रा में कठिनाई होती है। गड्ढे और बारिश के कारण स्थिति और खराब हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

Chaibasa News: तोनांगहातु-आईटीआई मार्ग जर्जर, लोग परेशान

Chaibasa News: जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर प्रखंड के तोनांगहातु गांव से आईटीआई कॉलेज जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आईटीआई जगन्नाथपुर में पढ़ने वाले छात्रों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों को प्रतिदिन आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण आवाजाही करते हैं। सड़क जगह-जगह टूट चुकी है और गड्ढों में तब्दील हो गई है। बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की जर्जर हालत के कारण इस मार्ग पर कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।