ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा हरिला में विक्षिप्त ने लगाई फांसी

हरिला में विक्षिप्त ने लगाई फांसी

मुफस्सिल थाना के हरिला गांव निवासी विक्षिप्त 45 वर्षीय डेमुचरण आल्डा ने अपने घर में फांसी लगा कर जान दे दी। प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार को शाम...

हरिला में विक्षिप्त ने लगाई फांसी
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाSun, 20 Jun 2021 05:31 PM
ऐप पर पढ़ें

चाईबासा, संवाददाता

मुफस्सिल थाना के हरिला गांव निवासी विक्षिप्त 45 वर्षीय डेमुचरण आल्डा ने अपने घर में फांसी लगा कर जान दे दी। प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार को शाम में मृतक अपने घर में था। उसी समय अपने कमरे में जा कर धारण में तार बांध कर फांसी के फंदे से झुल गया। इससे उसकी मौत हो गई। मुफस्सिल थाना पुलिस सूचना पाते ही घटना स्थल पर पहुंची और शव को उठा कर अपने कब्जे में ले लिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि डेमु की कुछ दिनों से दिमागी हालत ठीक नहीं चल रहा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें