ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का लिया जायजा

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के अंतर्गत 11 अक्तूबर को टाटा कॉलेज चाईबासा में होने वाले प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उपायुक्त ने बुधवार को अधिकरियों के साथ बैठक...

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का लिया जायजा
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाThu, 10 Oct 2019 04:38 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के अंतर्गत 11 अक्तूबर को टाटा कॉलेज चाईबासा में होने वाले प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उपायुक्त ने बुधवार को अधिकरियों के साथ बैठक की। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर उप समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री के आगमन के संदर्भ में विस्तृत दिशा-निर्देश दिया। कार्यक्रम स्थल एवं जिले की ब्रांडिंग, पार्किंग व्यवस्था, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था इत्यादि के स्पष्ट निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिए गए। उपायुक्त ने बैठक में जानकारी दी कि उक्त कार्यक्रम में दिनांक 10 अगस्त के बाद मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना पोर्टल पर प्रविष्ट किए गए लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर को किया जाना है। चाईबासा के टाटा कॉलेज परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान उपायुक्त अरवा राजकमल ने टाटा कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। आरक्षी अधीक्षक इंद्रजीत महथा, अनुमंडल पदाधिकारी चाईबासा परितोष ठाकुर, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमर कुमार पांडे तथा अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे। स्थल पर हो रही तैयारियों को लेकर उपायुक्त संतुष्ट दिखे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें