सुरीसाई टोला में ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने की मांग
नोवामुंडी में आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के अध्यक्ष मानसिंह तिरिया ने बोकना गांव में ट्रांसफार्मर की कमी के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने बताया कि 7 मार्च से खराब ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने 25 केवीए ट्रांसफार्मर की मांग की है ताकि स्थानीय समस्याओं का समाधान हो सके।

नोवामुंडी, संवाददाता। आदिवासी किसान मजदूर पार्टी के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ने दिरिबुरू पंचायत के बोकना गांव के सुरीसाई टोला में ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने को लेकर नोवामुंडी के सहायक विद्युत अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता चाईबासा को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि उक्त टोला में पिछले 7 मार्च से 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा है। इसके कारण स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं को घरेलू कार्यों में काफी परेशानी हो रही है। वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। गर्मी और बरसात के मौसम में अंधेरे के कारण सांप-बिच्छू के काटने का डर भी बना रहता है।उन्होंने
कहा कि इस संबंध में अब तक विभागीय कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा करती है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में ढाई महीने से बिजली नहीं रहना गंभीर मामला है। मांग पत्र में विभाग से आग्रह किया गया है कि ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए उक्त टोला में 10 केवीए की जगह 25 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जाए तथा गांव में समुचित विद्युतीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


