होली के दिन सदर अस्पताल , चाईबासा में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक प्रतिनियुक्त की जाए : त्रिशानु राय

Feb 26, 2026 03:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा के सदर अस्पताल में होली के दिन नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति की मांग की गई है। कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने बताया कि होली पर निजी नेत्र चिकित्सालय बंद रहते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को उपचार के लिए अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने जनहित में नेत्र विशेषज्ञ की उपलब्धता की माँग की।

होली के दिन सदर अस्पताल , चाईबासा में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक प्रतिनियुक्त की जाए : त्रिशानु राय

चाईबासा : रंगोत्सव होली के दिन सदर अस्पताल , चाईबासा में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक के प्रतिनियुक्ति की मांग को लेकर प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने गुरुवार को असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी , प०सिंहभूम को पत्र लिखा है। लिखे पत्र को त्रिशानु राय ने सदर अस्पताल , चाईबासा के उपाध्यक्ष डॉ० शिवचरण हासदा को सौंपा है। त्रिशानु राय ने कहा कि होली के दिन लगभग सभी निजी नेत्र चिकित्सालय बंद रहते है। रंगों का त्योहार होली होने के कारण रंग खेलते वक्त किसी कारणवश आँखों में चले जाने की स्थिति में उपचार / चिकित्सा की नितांत आवश्यकता पड़ती है , नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक अनुपलब्ध होने के कारण स्थानीय लोगों को दो-चार होकर अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है , श्री राय ने मांग किया कि होली के दिन विशेषकर प०सिंहभूम जिला मुख्यालय सदर अस्पताल ,चाईबासा में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक आदि की प्रतिनियुक्ति जनहित में की जाए ताकि किसी के आँखों में रंग चले जाने की स्थिति में चिकित्सा / उपचार यहाँ हो पाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।