सदर अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाने की मोमिन कॉन्फ्रेंस ने अस्पताल प्रबंधन से की मांग
चाईबासा के जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मोअज्जम ने सदर अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाने की मांग की है। सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को निजी क्लिनिक में महंगा सीटी स्कैन कराना पड़ता है। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि मशीन लगाने के लिए सरकार को पत्र लिखा गया है और टाटा कंपनी से भी बातचीत चल रही है।

चाईबासा। जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष मोअज्जम ने सदर अस्पताल प्रबंधन से सदर अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हर आए दिन सडक दुर्घटना में अघीकांश लोग जख्मी हो रहें हैं। जख्मियों को सीटी स्कैन कराना पड़ता है।सदर अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन नहीं रहने से जख्मियों का सीटी स्कैन प्राइवेट क्लिनिको में कराना पड़ रहा है। जहां तीन से चार हजार रूपए देना पड़ रहा है।यदि सीटी स्कैन मशीन सदर अस्पताल में रहने से लोगों को बड़ी राहत मिलती, और यहां बाजार से कम पैसा भी लगेता।सदर अस्पताल में एक्सरे,इसीजी, अल्ट्रासाउंड की मशीनें है।केवल
सीटी स्कैन मशीन नहीं है। सीटी स्कैन मशीन लग जाने से लोगों को इघर उघर भटकना नहीं पड़ेगा। इस संबंध में अस्पताल मैनेजर आशीष कुमार ने कहा कि सीटी मशीन लगाने से नहीं होगा।उसको चलाने के लिए एक विशेष आपरेटर और चिकित्साक भी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को सीटी स्कैन मशीन और आपरेटर देने के लिए पत्रचार किया गया है। यदि सरकार का मंजुरी मिल जाती है तो सीटी स्कैन मशीन भी लग जाएगा। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाने के लिए टाटा कम्पनी से भी बात चल रही है। पूराना ओपीडी भवन में मरममति कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि मरममति कार्य पूरा होते ही उसी भवन में सीटी स्कैन मशीन लगाने की योजना है। उन्होंने कहा कि सही बात है कि सदर अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन रहने से लोगों को इघर उघर भटकना नहीं पड़ेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


