चाइबासा रेलवे कालोनी के पास से पुलिस ने एक व्यक्ति का सड़ा गला शव किया बरामद
चाइबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रेलवे कालोनी के पास चटाई में लिपटा एक सड़ा गला शव मिला। ग्रामीणों ने शव की सूचना पुलिस को दी। शव की पहचान हत्या के बाद सबूत छुपाने के लिए किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

चाइबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत रेलवे कालोनी के पास से चटाई में लिपटा एक व्यक्ति का सडा गला शव बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार के सुबह जब कुछ ग्रामीण शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में चटाई में लिपटा शव पर नजर पड़ी।शव से काफी दुर्गंध आ रहा था। इसके बाद घटना की सूचना पूरे रेलवे कॉलोनी के लोगों को दी गई। इसके बाद सूचना रेलवे पुलिस को भी दी गई। पुलिस घटना स्थल पर आकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया ।पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति की दो-तीन दिन पहले हत्या कर साक्ष्य छुपाने के नीयत से शव को चटाई में लपेट कर अपराधियों के द्वारा फेंक दिया गया।शव
की पहन किसी के द्वारा नहीं की गई।रेलवे पुलिस ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को भी दे दी। दोनों पुलिस मिलकर घटना की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


