DAV School Bistupur Honors Karate Champion Sneha Singh at 2024 Ceremony चाइबासा की स्नेहा सिंह जमशेदपुर डीएवी को दिलाया सिल्वर मेडल, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsDAV School Bistupur Honors Karate Champion Sneha Singh at 2024 Ceremony

चाइबासा की स्नेहा सिंह जमशेदपुर डीएवी को दिलाया सिल्वर मेडल

चाईबासा के डीएवी स्कूल बिस्टुपुर में 2024 सम्मान समारोह में ब्लैक बेल्ट कराटेकार स्नेहा सिंह को सम्मानित किया गया। स्नेहा ने नेशनल स्पोर्ट्स गेम में सिल्वर पदक जीता और डीएवी झारखंड टीम का नेतृत्व करते...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSat, 28 Dec 2024 12:34 PM
share Share
Follow Us on
चाइबासा की स्नेहा सिंह जमशेदपुर डीएवी को दिलाया सिल्वर मेडल

चाईबासा ।डीएवी स्कूल बिस्टुपुर जमशेदपुर में 2024 सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डीएवी स्कूल जमशेदपुर सह चाइबासा निवासी ब्लैक बेल्ट कराटेकार स्नेहा सिंह को सम्मानित किया गया। यह जानकारी सेंसाइ पंकज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि स्नेहा सिंह सेंसाइ पंकज कुमार सिंह के देखरेख में ब्लैक बेल्ट प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि स्नेहा सिंह दिल्ली में आयोजित नेशनल स्पोर्ट्स गेम में सिल्वर पदक हासिल की है। सम्मान समारोह में चाईबासा डीएवी स्कूल के प्राचार्या रेखा कुमारी और शिक्षिका सीमा भी उपस्थित थी ।स्नेहा सिंह द्वितीय डॉन ब्लैक बेल्ट (जापान) ने ऑल इंडिया डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स गेम के कराटे के कुमीते( फ्री फाइटिंग) स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए डीएवी स्कूल बिस्टुपुर जमशेदपुर के लिए सिल्वर मेडल प्राप्त किया।यह डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स गेम दिल्ली के नोएडा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में संपन्न हुई थी ।डीएवी बिस्टुपुर जमशेदपुर से मात्र एक सिंगल कराटेकार थी। जिन्होंने कराटे की कुमीते स्पर्धा में डीएवी झारखंड टीम का नेतृत्व करते हुए कराटे के कुमीते स्पर्धा में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। स्नेहा सिंह ने डीएवी चाईबासा स्कूल से एलकेजी से लेकर दसवीं क्लास तक की पढ़ाई पूरी की और उन्होंने दसवीं क्लास में नेशनल स्पोर्ट्स गेम के लिए डीएवी चाईबासा झारखंड टीम से चयनित होकर हरियाणा के पानीपत में ब्रांच मेडल प्राप्त किया । वर्ष 2023 में और अब इस बार 2024 में उन्होंने डीएवी बिस्टुपुर स्कूल से भाग लेते हुए कराटे के कुमीते स्पर्धा में डीएवी झारखंड को सिल्वर मेडल दिलाया। इस अवसर पर स्कूल के द्वारा उसे सम्मानित किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।