Chaibasa News: आज 557 छात्र-छात्राओं के बीच होगा साइकिल का वितरण

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: चाईबासा के जगन्नाथपुर अनुमंडल के नौ स्कूलों के 557 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया जाएगा। इसमें 257 छात्राएं और 270 छात्र शामिल हैं। यह कार्यक्रम एमएस गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित होगा, जहां विभिन्न स्कूलों के छात्रों को साइकिल वितरित की जाएंगी।

Chaibasa News: आज 557 छात्र-छात्राओं के बीच होगा साइकिल का वितरण

Chaibasa News: चाईबासा। जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों के नौ स्कूलों के 557 छात्र-छात्राओं के बीच उन्नति का पहिया साइकिल का वितरण किया जाएगा ।इस वितरण में विभिन्न स्कूलों के 257 छात्राएं व 270 छात्रों के बीच के उन्नति का पहिया साइकिल का वितरण होगा। यह जानकारी क्षेत्र शिक्षा प्रसाद पदाधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि की वितरण का यह कार्य एमएस गर्ल्स हाई स्कूल जगन्नाथपुर परिसर में होगा इस वितरण में बीएस करंजिया के 40 बच्चे, बीएस पूरनिया के 18, बीएस बीनसाइ के 36, गवर्नमेंट रस्सेल प्लस टू स्कूल जगन्नाथपुर के 136 छात्र छात्राएं, गवर्नमेंट सेकेंडरी स्कूल गुमरिया के 61,एम एस गोबरगांव के 43, एम एस कसीरा के 32,एम एस योगी नंदा के 41 एमएस खूंटीपाड़ा के 38 तथा एमएस गर्ल्स जगन्नाथपुर के 57 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया जाएगा।

क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने सभी विद्यालयों के प्रभारी को निर्धारित समय पर प्रपत्र 6 के साथ सभी छात्र-छात्राओं के साथ स्कूल में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।