कोल्हान बह रुमुल सह सांस्कृतिक यात्रा में दिखी आदिवासी हो समाज की एकता और सांस्कृतिक धरोहर की झलक

Mar 16, 2026 02:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा में आयोजित कोल्हान बह रुमुल सह सांस्कृतिक यात्रा में आदिवासी हो समाज की एकता और संस्कृति का प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम में पारंपरिक गीत, नृत्य और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिससे विलुप्त होती परंपराओं को संरक्षित करने का प्रयास किया गया। झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रशासन से सहयोग की अपील की।

कोल्हान बह रुमुल सह सांस्कृतिक यात्रा में दिखी आदिवासी हो समाज की एकता और सांस्कृतिक धरोहर की झलक

चाईबासा। कोल्हान बह रुमुल सह सांस्कृतिक यात्रा में आदिवासी हो समाज की दिखाई एकता और सांस्कृतिक धरोहर की झलक दिखी। क्षेत्र के आदिवासी हो समाज की पारंपरिक संस्कृति, प्रकृति-पूजा और विलुप्त होती परंपराओं को संरक्षित करने के उद्देश्य से आयोजित कोल्हान बह रुमुल सह सांस्कृतिक यात्रा खूंटकट्टी मैदान चाईबासा में हुआ। कोल्हान हो फिल्म्स एंड म्यूजिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों आदिवासी पुरुष-महिलाओं ने पारंपरिक वेष-भूषा, वाद्य यंत्रों और उत्साह के साथ भाग लिया। जिससे आदिवासी एकता और सांस्कृतिक गौरव का जीवंत परिचय मिला। कार्यक्रम की शुरुआत गोवारी गीत से हुई। जिसमें सभी प्रतिभागियों का सरजोम (सारजोम) और पलाश के फूल लगाकर स्वागत किया गया।

आयोजन समिति के अध्यक्षीय भाषण के पश्चात बह पर्व के 10 प्रमुख ताड़ों—गेना, गाड़ूवा, चंगुड़िया, दांवडिया, जापे, जादूर, केंमटा, सार, ले और रचा—पर आधारित गीत एवं नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विलुप्त हो रही इन पारंपरिक धुनों और विधाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और संजोकर रखना था। यह आयोजन हो समाज की बह पर्व (बाहा परब) की महिमा, प्रकृति-पूजा और सांस्कृतिक धरोहर को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है। कोल्हान हो फिल्म्स एंड म्यूजिक एसोसिएशन और आयोजन समिति सभी सहयोगियों, प्रतिभागियों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करती है।इसे मिला पुरस्कारनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बिरुवा रूमुल पड़सी, द्वितीय स्थान मुंडारी सुसुन दुरं क्लब खूंटी, तृतीय स्थान बले: सुड़ा सगेन ओल-पड़ाओ षुषुन-दुरं इनुङ गुटि कतिगुटु मोंडो, चाईबासा को मिला। वहीं, सामूहिक लोक गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पुदगल हो हयम् ओल-पड़ाओ षुषुन-दुरं इनितुङ मोंडो तुइबिर, चाईबासा, द्वितीय स्थान हयम ल्हेचकोम ओल-पड़ाओ पटुवा गुटि नरसंडा मोंडो चाईबासा, तृतीय स्थान लिटे सी'ईत मोन्डो तुंगी को मिला।कार्यक्रम में सोमा जेराई ने बह के 10 ताड़ों की विशेषताओं पर विस्तृत बिंदुवार चर्चा की। कार्यक्रम के अतिथि के रूप में झारखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल संस्कृति को पहचान और बढ़ावा देते हैं, बल्कि आधुनिक युग में भटकती युवा पीढ़ी को पूर्वजों की प्रकृति-आधारित जीवनशैली से परिचित कराते हैं। उन्होंने जिले के उपायुक्त को संबोधित एक आवेदन ड्राफ्ट किया, जिसमें विलुप्त होती संस्कृति के संरक्षण हेतु जिला प्रशासन से सहयोग की अपील की गई है।चक्रधरपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सन्नी उरांव ने अपने अभिवादन में सामाजिक सौहार्द और आदिवासी एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विभाजनों के कारण समाज विखंडित हो रहा है, ऐसे सांस्कृतिक मंच ही लोगों को एकजुट कर सकते हैं। उन्होंने समाज से अपील की कि उनके कार्यकाल में जनता के ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से कार्य किया जाएगा। आदिवासी हो समाज महिला महासभा की सचिव ने महिलाओं से अपील की कि आने वाले दिनों में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए, ताकि महिलाएं समाज में अपनी भूमिका को मजबूत कर सकें।कार्यक्रम के दौरान तांबो चौक में हो डॉक्टर्स एसोसिएशन, गौशाला चौक में नमा सगेन महिला समिति दुंबीसाईं तथा पोस्ट ऑफिस चौक में सवैया लाइन ढाबा द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई थी।ये थे मौजूदआदिवासी हो समाज सेवानिवृत संगठन के चंद्रमोहन बिरुवा, जोहार के रमेश जेराई, चक्रधरपुर से नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजय सिंह संब्रूई, ब्लेंडर्स बाबा ग्रुप के रॉबिंसन सिरका, झारखंड छात्र मोर्चा के अध्यक्ष सनातन पिंगुवा, उपाध्यक्ष मंजीत हासदा, मदन बोदरा, अनूप पूरती और हो फिल्म जगत के मशहूर कलाकार सह पुलिस अधिकारी अरुण मुंडरी उनकी धर्मपत्नी प्रेमा मुंडरी , डोबरो पूरती और भी कई लोग शामिल होकर कार्यक्रम स्थल की छटा बिखेरे।आयोजनकर्ताओं में अध्यक्ष संजय सारील देवगम, कोषाध्यक्ष सत्यजीत सुंडी, संरक्षक बबलू बानरा, सलाहकार प्रियतम प्रकाश पूरती, सन्नी संदीप देवगम, मधुसूदन बानरा , कार्यक्रम प्रबंधक साधु हो, मंच संचालक श्याम कुदादा, प्रधान तमसोय, पिंकी मुंडा, डेकोरेशन टीम सुभाष चन्द्र सिंकू, क्रांति तिरिया, वीर सिंह बालमुचू, अमर पाठ पिंगुवा, कंचन लता गगराई, सिमरन देवगम, राजनंदिनी जेराई, कैमरामैन सह ड्रोन मैन बुरु हो एंड टीम, लोकेश पांचव्या एंड टीम मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।