Chaibasa News: सेल किरीबुरू के सीएसआर सहयोग से 37 महिलाओं ने जूट प्रशिक्षण पूरा किया, प्रमाणपत्र वितरित

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: गुवा में सेल किरीबुरू और सृजन फाउंडेशन ने 37 आत्मनिर्भर महिला स्वयं सहायता समूहों को जूट उत्पाद निर्माण का प्रशिक्षण दिया। उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किए गए और नए प्रशिक्षण, ब्रांडिंग और मार्केटिंग में मदद करने की योजना बनाई जा रही है। इससे उनकी आय बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

सेल किरीबुरू के सीएसआर सहयोग से 37 महिलाओं ने जूट प्रशिक्षण पूरा किया, प्रमाणपत्र वितरित

Chaibasa News: गुवा। सेल किरीबुरू के सीएसआर विभाग और सृजन फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से एक वर्ष तक जूट उत्पाद निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 37 स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। समारोह में मुख्य अतिथियों ने महिलाओं की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए जूट उत्पाद निर्माण को स्वरोजगार का मजबूत माध्यम बताया। सृजन फाउंडेशन ने बताया कि अगले चरण में महिलाओं को रिफ्रेशर प्रशिक्षण, उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके लिए सेल के सीएसआर विभाग से कच्चे माल, बिजली संचालित मशीनों और अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।

समारोह में सीजीएम (खान) पी.एम. शिरपुरकर, सीजीएम (एचआर) धीरेन्द्र मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में सृजन फाउंडेशन की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।