नक्सलियों एवं आपराधिक तत्वों के बहकावे में न आयें ग्रामीण : मो.खान

Feb 13, 2026 05:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

शुक्रवार को 26वीं वाहिनी सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स द्वारा करमपदा (किरीबुरु) में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को सोलर लैंप वितरित किए गए ताकि उन्हें रात में रोशनी मिल सके। समवाय अधिकारी मो. खान काठात ने ग्रामीणों से नक्सलियों के बहकावे में न आने की अपील की।

नक्सलियों एवं आपराधिक तत्वों के बहकावे में न आयें ग्रामीण : मो.खान

गुवा, संवाददाता। शुक्रवार को राजीव रंजन कमाण्डेन्ट 26वीं वाहिनी सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फोर्स के निर्देशानुसार एफ/26वीं वाहिनी की ओर से करमपदा (किरीबुरु) क्षेत्र में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समवाय अधिकारी मो. खान काठात (निरीक्षक/जीडी) ने किया। इस अवसर पर ग्राम झंडीबुरु, भनगांव एवं करमपदा (किरीबुरु) के ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के तहत बिजली सुविधा से वंचित ग्रामीणों के बीच सोलर लैंप का वितरण किया गया, जिससे उन्हें रात्रि के समय प्रकाश की सुविधा मिल सके। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए बल के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रसाद एवं सहायक उपनिरीक्षक द्वारिका प्रसाद भी उपस्थित थे।

इस मौके पर समवाय अधिकारी मो. खान काठात (निरीक्षक/जीडी) ने ग्रामीणों से नक्सलियों एवं आपराधिक तत्वों के बहकावे में न आने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा जिला पुलिस क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा आमजन के सहयोग से ही क्षेत्र में स्थायी शांति स्थापित की जा सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।