सुखचैन मोटर के पास जर्जर पुलिया बनी हादसे का कारण, मरम्मत नहीं होने पर सड़क जाम की चेतावनी

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

गुवा। बड़ाजामदा से नोवामुंड़ी जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर सुखचैन मोटर के आगे स्थित पुलिया की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि पुलिया कभी भी ध्वस्त हो सकती है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

सुखचैन मोटर के पास जर्जर पुलिया बनी हादसे का कारण, मरम्मत नहीं होने पर सड़क जाम की चेतावनी

गुवा। बड़ाजामदा से नोवामुंड़ी जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर सुखचैन मोटर के आगे स्थित पुलिया की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि पुलिया कभी भी ध्वस्त हो सकती है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

पुलिया की स्थिति

पुलिया के बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं तथा कई स्थानों पर आर-पार छेद दिखाई दे रहे हैं, जिससे इसकी मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह सड़क क्षेत्र की महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों में से एक है, जहां प्रतिदिन टाटानगर से किरीबुरू, बड़बिल और जोड़ा जाने वाली यात्री बसों का आवागमन होता है। इसके अलावा बड़बिल क्षेत्र से लौह अयस्क लेकर आने-जाने वाले भारी मालवाहक ट्रकों की भी लगातार आवाजाही रहती है। भारी वाहनों के दबाव के कारण पुलिया की स्थिति और अधिक खराब होती जा रही है।

स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने बताया कि पुलिया के निर्माण एवं मरम्मत की मांग को लेकर कई बार आंदोलन और विरोध-प्रदर्शन किए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन भी इस गंभीर समस्या को लेकर उदासीन बना हुआ है। वाहन चालकों एवं स्थानीय नागरिकों ने झारखंड सरकार और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से अविलंब पुलिया की मरम्मत कराने की मांग की है।

संभावित आंदोलन

उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो जनहित और सुरक्षा को देखते हुए बड़ाजामदा-नोवामुंड़ी मुख्य सड़क मार्ग को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। लोगों का कहना है कि किसी बड़ी दुर्घटना के बाद कार्रवाई करने से बेहतर है कि प्रशासन समय रहते आवश्यक कदम उठाए।

सामान्य प्रश्न

पुलिया की स्थिति क्यों जर्जर है?
पुलिया के बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं तथा कई स्थानों पर आर-पार छेद दिखाई दे रहे हैं, जिससे इसकी मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।