ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा नोटबदली से देश की अर्थव्यवस्था बेहतर

नोटबदली से देश की अर्थव्यवस्था बेहतर

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोल्हान प्रभारी समीर उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा नोट बंदी नहीं नोट की बदली की गई थी। आज इसी का परिणाम है कि देश की अर्थव्यवस्था बेहतर है और विकास गतिशील है।उरांव...

नोटबदली से देश की अर्थव्यवस्था बेहतर
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाThu, 09 Nov 2017 04:55 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोल्हान प्रभारी समीर उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा नोट बंदी नहीं नोट की बदली की गई थी। आज इसी का परिणाम है कि देश की अर्थव्यवस्था बेहतर है और विकास गतिशील है।

उरांव बुधवार को चाईबासा परिसदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उरांव ने कहा कि पिछले 68 वर्षों से भ्रष्टाचार चरम पर था। जिसका नेतृत्व कांग्रेस ने किया था। देश की अर्थव्यवस्था बेपटरी हो चुकी थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की बागडोर की संभालते ही देश से भ्रष्टाचार खत्म करने का अभियान शुरू किया। समीर उरांव ने कहा कि शुरू में आम जनता को थोड़ी कठिनाई हुई, लेकिन जनता के सहयोग से ही काला धन वापस होने लगा है। आज काला धन समाप्त हो रहा है। इसके कारण नक्सल, आतंकवाद और विरोधियों की रीढ़ टूट रही है। उनकी गतिविधियां रूक गई है। पीएम के इस ऐतिहासिक फैसले नोट बदली को विरोधी एवं विपक्षियों ने नोट बंदी का नाम दिया और अपना मुद्दा बनाया।

विश्व बैंक की रैंकिंग में ऊंची छलांग-तुबिद : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने कहा कि पिछले साल 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक एवं साहसिक निर्णय लिया था। यूपीए शासन में देश की छवि भ्रष्टाचारी देश के रूप में थी। स्पेक्ट्रम घोटाला, टू जी घोटाला आदि कई बड़े घोटाले हुए। कांग्रेस ने देश की धरती से लेकर जल और जमीन के अंदर तक घोटाला किया। इसी पृष्ठभूमि में नरेन्द्र मोदी का उदय हुआ और उन्होंने देश की बागडोर संभाली और देश की अर्थव्यवस्था सुधारी। आज विश्व बैंक की रैंकिंग में भारत ने 30 पायदान ऊंची छलांग लगायी है। प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी, पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम, दिनेश यादव उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें