Chaibasa News: कार्ड के लिए रुपये लेने का आरोप

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: नोवामुंडी के पेटेता स्वास्थ्य उपकेंद्र की एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं से जच्चा-बच्चा कार्ड बनाने के लिए एक सौ रुपये वसूले जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो गया है, जिससे महिलाओं ने विरोध जताया है और एएनएम के खिलाफ शिकायत करने की तैयारी की है।

Chaibasa News: कार्ड के लिए रुपये लेने का आरोप

Chaibasa News: नोवामुंडी। नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत पेटेता स्वास्थ्य उपकेंद्र की एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं से जच्चा-बच्चा कार्ड बनाने के लिए एक सौ रुपये करके पैसे वसूले जाने का मामला प्रकाश में आया है। गांव की एक गर्भवती महिला से एएनएम कुमारी मधुलिका ने एक सौ रुपये लेते एक वीडियो भी वायरल हुआ है। मामले को लेकर भुक्तभोगी महिलाओं ने मंगलवार को पेटेता पांचायत के लतार कुन्द्रीझोर चौक स्थित चबूतरे में बैठक कर विरोध जताई है। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया है। एएनएम के खिलाफ उपायुक्त और सिविल सर्जन से शिकायत करने के लिए आवेदन तैयार की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsChaibasa News: कार्ड के लिए रुपये लेने का आरोप