गुवा सेल के ठेकेदार का लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Jan 09, 2026 06:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

गुवा के राम नगर में ठेकेदार उपेंद्र प्रसाद ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। वे एलएनटी यार्ड में अपने कार्यालय में काम कर रहे थे जब उनके परिवार ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने उत्तर नहीं दिया। उनके बेटे ने उन्हें लटका हुआ पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र में शोक का माहौल है।

गुवा सेल के ठेकेदार का लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

गुवा, संवाददाता। गुवा के राम नगर के रहने वाले गुवा सेल के ठेकेदार उपेंद्र प्रसाद (55 वर्ष) के शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों के अनुसार, उपेंद्र प्रसाद प्रतिदिन की तरह एलएनटी यार्ड के गोदाम में बैठकर ठेकेदारी से संबंधित कार्य कर रहे थे। शुक्रवार को भी वे गोदाम स्थित अपने कार्यालय में मौजूद थे। जब दोपहर करीब 2:30 बजे वे भोजन के लिए घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने उन्हें फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें बुलाने के लिए उनका बेटा एलएनटी यार्ड पहुंचा। कार्यालय के अंदर जाने पर उसने देखा कि उपेंद्र प्रसाद मफलर के सहारे छत के हुक से लटके हुए थे।

आनन-फानन में आसपास के लोगों को बुलाकर उन्हें नीचे उतारा और तुरंत गुवा सेल अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि उपेंद्र प्रसाद न केवल एक ठेकेदार थे, बल्कि एक समाजसेवी के रूप में भी उनकी पहचान थी। गुवा बाजार स्थित काली मंदिर के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। क्षेत्र में गहरी संवेदना का माहौल बना हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;