ठेका मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, सीजीएम व सीएमओ का पुतला दहन

Feb 28, 2026 10:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

गुवा में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के तहत ठेका मजदूरों ने आंदोलन किया। उन्होंने ठेका श्रमिकों के लिए मेडिकल सुविधाएं पुनः शुरू करने, सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने और स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग की। सेल प्रबंधन ने वार्ता के बाद अधिकांश मांगों पर सहमति जताई और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ठेका मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, सीजीएम व सीएमओ का पुतला दहन

गुवा । झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के बैनर तले ठेका मजदूरों ने शुक्रवार संध्या 4 बजे गुवा सेल जनरल ऑफिस के समक्ष जोरदार आंदोलन किया। इस दौरान मजदूरों ने सेल प्रबंधन के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार एवं गुवा सेल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार अमन का पुतला दहन किया। यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने चेतावनी दी कि यदि ठेका मजदूरों की मांगों पर सहमति नहीं बनी तो रात्रि पाली में खदान क्षेत्र जाने वाली बसों को रोक दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के कोलकाता स्थित गेस्ट हाउस में ठेका श्रमिकों को मिलने वाली मेडिकल सुविधा बंद कर दी गई है, जिसे पुनः शुरू किया जाए।

यूनियन ने सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने, स्किल्ड एवं सेमी-स्किल्ड कर्मियों की सूची तैयार करने, ठेका कर्मियों को आवास सुविधा देने तथा स्थानीय अप्रेंटिस, इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा धारकों को बहाली में प्राथमिकता देने की मांग रखी। आसपास के गांवों के ग्रामीणों को रोजगार में वरीयता देने पर भी जोर दिया गया। करीब तीन घंटे तक चले आंदोलन के बाद सेल प्रबंधन ने वार्ता के लिए बैठक की। लंबी चर्चा के बाद प्रबंधन ने अधिकांश मांगों पर सहमति जताते हुए शीघ्र लागू करने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि राजाबुरु खदान को जल्द शुरू किया जाएगा तथा प्रभावित गांवों के लोगों को स्थानीयता के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी। फिलहाल खदान के कांट्रेक्टर मां सरला प्राइवेट वर्क द्वारा 70 स्थानीय ग्रामीणों का मेडिकल जांच कराया जा रहा है।आंदोलन में महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़ समेत बड़ी संख्या में ठेका कर्मी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।