कांग्रेस की रैली देश में लोकतंत्र बचाने का महत्वपूर्ण प्रयास : प्रदेश अध्यक्ष
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि 14 दिसंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली से आम लोगों को चुनाव आयोग और भाजपा के बीच संलिप्तता के बारे में जागरूक किया जाएगा। यह रैली लोकतंत्र को बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है और इसके सफल होने की संभावना है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा है कि आगामी 14 दिसम्बर को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली का पूरे देश में न केवल व्यापक असर होगा बल्कि इससे आम लोगों को चुनाव आयोग की भारतीय जनता पार्टी के साथ संलिप्तता तथा आम जनमानस को इस बेहद महत्वपूर्ण विषय पर जागरुक करने में भी भरपूर सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रैली देश में लोकतंत्र बचाने का एक वैसा महत्वपूर्ण प्रयास है जिसमें सफलता तो सुनिश्चित है ही साथ ही इसे लम्बे समय तक याद रखा जायेगा।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आगे कहा कि 14 दिसम्बर 2025 को नई दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होनेवाली इस रैली का पूरे देश में न केवल व्यापक संदेश जानेवाला है बल्कि इससे आम लोगों को अपने अधिकारों की भी जानकारी मिलेगी। वोट चोरी के मामले में अब सारी बातें पूरी तरीके से स्पष्ट हो चुकी है कि किस प्रकार सरकारी मशीनरी अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिका को प्रभावित कर रही है। उन्होंने कहा कि अफसोस की बात तो यह है कि सीधे-सीधे आरोप लगाये जाने के बाद भी इस मामले की निष्पक्ष जाँच के मामले में चुनाव आयोग की कोई संवेदनशीलता सामने नहीं आ रही है। दूसरी ओर सरकार चुनाव आयोग के उस रूप का बचाव कर रही है जो देश के लोकतंत्र पर आघात है। स्वयं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी के साथ शुक्रवार सुबह को भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। नई दिल्ली रवाना होने वालों में कांग्रेस के पदाधिकारी क्रमशः सौरभ अग्रवाल , कुमार राजा , त्रिशानु राय , लाल किशोर नाथ शहदेव , आलोक दुबे , राज बागची , आफताब आलम , डॉ. राजेश गुप्ता , हारुन अंसारी , संजय कुमार , ईश्वर आनंद , रबिन्द्र झा आदि शामिल थे ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


