अमित शाह के बयान से आदिवासियों की भावनाओं को ठेस पहुँची है :कांग्रेस
कांग्रेस ने दिल्ली के लाल किला मैदान में 24 मई को हुए जनजाति सांस्कृतिक समागम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन पर आपत्ति जताई है। कांग्रेसियों ने कहा कि शाह ने आदिवासी शब्द का उल्लेख नहीं किया और आदिवासियों को वनवासी कहा। कांग्रेस ने मांग की कि अमित शाह को आदिवासी समाज से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
चाईबासा। दिल्ली के लाल किला मैदान में 24 मई को आयोजित जनजाति सांस्कृतिक समागम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन पर कांग्रेस ने घोर आपत्ति जताई है।
कांग्रेसियों का आक्रोश
पश्चिमी सिंहभूम जिला के कांग्रेसियों ने बैठक कर आक्रोश व्यक्त किया है।वहीं सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करने को लेकर भी परिचर्चा की गई।कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने अपने पूरे संबोधन के दौरान एक बार भी आदिवासी शब्द का उच्चारण नहीं किया, वे आदिवासियों को वनवासी कहकर संबोधित करते रहे थे । अमित शाह के संबोधन में यह झलक रहा था कि देश में आदिवासी है ही नहीं, सभी वनवासी है।
आदिवासी अस्मिता की रक्षा
उन्होंने कहा कि आदिवासियों की अपनी संस्कृति-सभ्यता है, जिसे खत्म करने की कोशिश अमित शाह कर रहे है।कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि आदिवासी समाज की अपनी अलग सांस्कृतिक , सामाजिक और ऐतिहासिक पहचान है , जिसे किसी अन्य शब्द से परिभाषित नहीं किया जा सकता है। वनवासी शब्द आदिवासी अस्मिता और सम्मान को कमजोर करने का प्रयास है।
आमंत्रण माफी की मांग
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु ने कहा कि आखिर अमित शाह को आदिवासियों से क्या नाराजगी है, वे क्यों आदिवासियों को समाप्त करने पर तुले है, यह बातें उन्हें स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हम आदिवासी है, वनवासी नहीं, यह बात अमित शाह को समझ जाना चाहिए। कांग्रेसियों ने आगे एक स्वर में मांग करते हुए कहा कि अमित शाह और भाजपा को पूरे आदिवासी समाज से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। बैठक में कांग्रेस के जम्बी कुदादा , सकारी दोंगो , सुनीता लकड़ा , विजय तिग्गा , राखी सालुजा , अशरफुल होदा , विनीत लागुरी , अमृत माझी , मो.इमरान , राजू कोड़ा , शैली शैलेन्द्र समेत अन्य उपस्थित थे
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


