Chaibasa News: कांग्रेस ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान, चाईबासा
Chaibasa News: चाईबासा के कांग्रेस भवन में गुरुवार को भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व मंत्री देवेंद्र नाथ चंपिया ने उनके सादगीपूर्ण जीवन, समर्पण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और राष्ट्रसेवा को प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि कलाम ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारत की पहचान मजबूत की और युवाओं को बड़े सपने देखने तथा उन्हें पूरा करने का आत्मविश्वास दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chaibasa News: चाईबासा। भारत रत्न एवं देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को गुरुवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर पूर्व मंत्री देवेन्द्र नाथ चंपिया ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सादगी, समर्पण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और राष्ट्रसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को नई पहचान दिलाने के साथ-साथ देश के युवाओं में बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का आत्मविश्वास जगाया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, वरीय कांग्रेसी इम्तियाज खान, राधा मोहन बनर्जी, लियोनर्ड बोदरा, सुरसेन तोपनो, कलीम अख्तर, सुशील दास, जगन्नाथ पान, सुखलाल तुबीद, विनोद खंडाईत , समेत कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


