भाजपा है परिवारवाद वाली पार्टी : त्रिशानु राय
पश्चिमी सिंहभूम के कांग्रेस नेता त्रिशानु राय ने भाजपा पर परिवारवाद का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर की बहू, अर्जुन मुंडा की पत्नी और चंम्पाई सोरेन के बेटे को टिकट देकर...

पश्चिमी सिंहभूम जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य एवं कांग्रेस नेता त्रिशानु राय ने भाजपा द्वारा हमेशा इंडिया गठबंधन कांग्रेस, झामुमो, राजद आदि सहयोगी दलों पर परिवारवाद को लेकर लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि विश्व की सबसे पार्टी भाजपा ने एक बार फिर पुनः साबित कर दिया कि भाजपा परिवारवाद की पार्टी है। इंडिया गठबंधन पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाले बताएं कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर की बहू पूर्णिमा दास साहू, अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा और चंम्पाई सोरेन के साथ-साथ उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन को टिकट देना परिवारवाद के दायरे में आता है या नहीं? पार्टी के किसी बड़े नेता की बहू, पत्नी और बेटे को टिकट देकर भाजपा ने परिवारवाद का नायाब उदाहरण पेश किया है। राय ने आगे कहा कि शायद भाजपा में बहू, पत्नी और बेटे को टिकट देना परिवारवाद के दायरे में नहीं आता है। भाजपा की सोच सिर्फ अपने परिवार तक सीमित है। अब जनता को निर्णय करना है ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


