कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री के बयान को लेकर कांग्रेस का विरोध, इस्तीफे की मांग

May 14, 2025 03:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा में कांग्रेस ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के विवादित बयान की कड़ी निंदा की। कांग्रेस नेताओं ने इसे भारतीय सेना की गरिमा पर आघात और राष्ट्र विरोधी बताया।...

कर्नल सोफिया कुरैशी पर मंत्री के बयान को लेकर कांग्रेस का विरोध, इस्तीफे की मांग

चाईबासा। भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। बुधवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में प्रेस वार्ता आयोजित कर कांग्रेस नेताओं ने मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह के बयान की निंदा करते हुए उनसे तत्काल इस्तीफे की मांग की।कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि कर्नल कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहना न सिर्फ आपत्तिजनक है, बल्कि भारतीय सेना की गरिमा पर सीधा आघात है। उन्होंने इसे राष्ट्र विरोधी बयान करार दिया। जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने मंत्री के बयान को संकीर्ण मानसिकता और सांप्रदायिक सोच से प्रेरित बताया और कहा कि इससे भाजपा की सोच सामने आ जाती है।कांग्रेस

नेताओं ने एक सुर में कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी ने देश की सेवा कर गौरव बढ़ाया है और उन पर इस तरह की टिप्पणी न केवल सेना का अपमान है, बल्कि समाज में नकारात्मक संदेश भी देती है।इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास के साथ महासचिव लियोनार्ड बोदरा, प्रवक्ता त्रिशानु राय, कोषाध्यक्ष ललित कर्ण, सचिव संतोष सिन्हा सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।