जयंती पर याद किए गए संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा में कांग्रेसियों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। पूर्व मंत्री देवेंद्र नाथ चांपिया ने कहा कि अम्बेडकर जयंती सामाजिक न्याय और समानता का प्रतीक है। कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लिया और इसे हर भारतीय का सुरक्षा कवच बताया।

जयंती पर याद किए गए संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब

चाईबासा । भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर सोमवार को कांग्रेस भवन , चाईबासा में कांग्रेसियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। कांग्रेसियों ने संकल्प लिया कि बाबा साहेब के संविधान और इसके मूल्यों की हर हाल में रक्षा करेंगे। पूर्व मंत्री देवेंद्र नाथ चांपिया ने कहा कि अम्बेडकर जयंती सामाजिक न्याय और समानता का प्रतीक है। बाबा साहेब के अथक प्रयासों से हमें हमारा संविधान मिला है जिसने हर भारतीय के लिए सामाजिक न्याय , समानता , बंधुत्व एवं मानव अधिकारों की गारंटी दी है। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि हमारा संविधान हर भारतीय का सुरक्षा कवच है , और आज इस सुरक्षा कवच को तोड़ने की कोशिशें हो रही है ।

केंद्र की सत्ता के जोर से संविधान को कमजोर किया जा रहा है।संविधान केवल पुस्तक नहीं है , यह एक जीवनदृष्टि है। मौके पर सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा , कांग्रेस जिला महासचिव लियोनार्ड बोदरा , अविनाश कोड़ाह , प्रशिक्षक समीर सुंडी , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , पूर्व नगर अध्यक्ष अजय कुमार , विजय सिंह तुबिद , मो.अरसलाम , प्रताप पुरती , संजय साव , सुखलाल तुबिद ,राहुल पान आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।