जगन्नाथपुर : हाथी के हमले से पीड़ित परिवार को मिली सहयोग राशि
जगन्नाथपुर में विधायक सोनाराम सिंकू ने हाथी के हमले से प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि दी। मृतक की परिजन को ₹चार लाख और घायल सोमवारी सुरीन को ₹डेढ़ लाख की सहायता प्रदान की गई। विधायक ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और सरकार की सहायता का आश्वासन दिया।

जगन्नाथपुर। रविवार को विधायक सोनाराम सिंकू द्वारा सारंडा वन प्रमंडल,चाईबासा के सांसगदा वन क्षेत्र में हाथी के हमले से प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि प्रदान की गई। हाथी के हमले में मृत व्यक्ति की परिजन सलोमी पूर्ति को ₹चार लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई। वहीं, सोमवारी सुरीन को हाथी द्वारा घायल किए जाने पर ₹डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इस अवसर पर सांसगदा वन क्षेत्र पदाधिकारी शंकर भगत, वनरक्षी सावन कुमार, बासुदेव बिरुवा सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। विधायक सोनाराम सिंकु ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
सांसगदा वन क्षेत्र पदाधिकारी शंकर भगत द्वारा बताया गया कि विभाग ऐसी घटनाओं के प्रति सदैव गंभीर एवं संवेदनशील है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


