हाथी हमले में मृतक के परिजन को मिला मुआवजा

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने हाथियों के हमले में मारे गए लखन मुंडा के परिजन को 3 लाख 80 हजार रुपये का मुआवजा दिया। इसके अलावा, 11 प्रभावित परिवारों को 2 लाख 12 हजार 340 रुपये की सहायता राशि भी वितरित की गई। विधायक को वन विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।

हाथी हमले में मृतक के परिजन को मिला मुआवजा

जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु पर आवास पर गुरुवार को हाथियों के हमले के शिकार हुए ग्रामीण के परिजन को मुआवजा प्रदान किया है। हाल में ही आनंदपुर वन परिक्षेत्र में बारंगा गांव निवासी लखन मुंडा की मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र गोविंद मुंडा को विधायक ने 3 लाख 80 हजार रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की। इसके अलावा फसल एवं मकान क्षति से प्रभावित 11 पीड़ित परिवारों को भी कुल 2 लाख 12 हजार 340 रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग की ओर से विधायक सोनाराम सिंकु को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

वहीं सभी पीड़ित परिवारों को भी अंग वस्त्र प्रदान किया गया। मौके पर प्रभारी वनपाल संतोष मरांडी, मनोहरपुर प्रभारी वनपाल देशमुख टीऊ, सूरज बड़ाईक सहित वन विभाग के कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।