
वृहद सिंचाई सिस्टम स्थापित करने पर मंथन
चाईबासा के पुरनापानी गांव में ग्राम सभा की बैठक हुई, जिसमें वृहद सिंचाई प्रणाली और सामुदायिक वन पट्टे के प्रबंधन पर चर्चा की गई। 2 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर सिंचाई प्रणाली लागू होती है, तो किसानों को साल भर खेती करने में सहायता मिलेगी।
चाईबासा, संवाददाता। टोन्टो प्रखंड अंतर्गत पुरनापानी गांव में ग्राम सभा की बैठक मुन्डा विपिन सुन्डी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नदी से कनेक्ट कर वृहद सिंचाई सिस्टम स्थापित करने तथा सामुदायिक वन पट्टा के प्रबंधन व संरक्षण पर चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि 2 फरवरी 2025 को ग्राम सभा ने रोरो नदी से कनेक्ट कर वृहद सिंचाई सिस्टम स्थापित करने को लेकर हर खेत में पानी पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था। अग्रेतर कारवाई के लिए सीएम के वरीय सचिव निर्देशित किया था पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
बैठक में कहा गया कि यह सिंचाई सिस्टम अगर बन जाता है तो हजारों एकड़ जमीन और तीन राजस्व गांव-पुरनापानी, पेरतोल, गोतोमपी के किसानों को सालों भर खेती, बागवानी करने के लिए सुविधा होगी। इससे पलायन रुकेगी। इस मौके पर जानकारी दी गई कि पुरनापानी गांव को 210 एकड़ 77 डिसमिल वन भूमि का सामुदायिक वन पट्टा मिला है। अब इनके प्रबंधन, संरक्षण, संवर्धन, आजीविका के अवसर उपाय तरासने, योजना बनाने के लिए ग्राम वन प्रबंधन व संरक्षण समिति पुरनापानी गठन करने के लिए चर्चा हुई। बैठक में गांव के मुन्डा और ग्राम सभा के अध्यक्ष विपिन सुन्डी, सचिव राजेन्द्र कुमार सुन्डी, ग्रामीण जोकों सुन्डी, जयपाल सुन्डी ,चम्बरा सुन्डी, रमेश सुन्डी ,सोनाराम सुन्डी, हरिकृष्णा सुन्डी, संजय सुन्डी, पांन्डु कैतवार समेत कई लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




