Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsCommunity Health Initiative Healthy Women Empowered Families Launched in Chaibasa
सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम आयोजित

सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान कार्यक्रम आयोजित

संक्षेप:

चाईबासा सदर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान और आठवें पोषण माह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नीमडीह की मुखिया और अन्य अधिकारियों ने किया। 478 लोगों की...

Sep 18, 2025 11:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाईबासा सदर में "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" राष्ट्रव्यापी सघन अभियान और आठवें पोषण माह का प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नीमडीह की मुखिया श्रीमती सुमित्रा देवगम, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती यशमती महंती, श्रीमती ललिता सिंकू और प्रभारी डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।स्वागत समारोह में डॉ. सुजाता महतो, डॉ. संगीता मुंडरी और डॉ. फरहत फातमा ने अतिथियों को फलदार पौधे भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. जगन्नाथ हेंब्रम ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा साझा की और बताया कि चाईबासा प्रखंड के सभी 22 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एनीमिया, सिकल सेल, कैंसर, मौखिक कैंसर, नेत्र रोग, टीबी, मलेरिया, फाइलेरिया, कुष्ठ, ब्लड प्रेशर, शुगर की जांच, गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच एवं प्रतिरक्षण, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा, किशोर स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण जागरूकता और मानसिक स्वास्थ्य जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी।विशिष्ट

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अतिथि श्रीमती सुमित्रा देवगम ने लोगों से इस अभियान का लाभ लेने की अपील की और पंचायत स्तर पर पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में 12 अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे, जहां कुल 478 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।इस अवसर पर संजय मिश्रा, रजनीश पूर्ति, निर्मल लागूरी, मिली आनंद, उमा रानी, माधुरी पूर्ति, संगीता कुमारी, ऊषा कुमारी, रजनी कुमारी, अंजिष्णु प्रकाश, चितरंजन, मेरी करुणा, सूचित कुमारी, शीतल मिंज सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी, सहिया, स्वयं सहायता समूह, जेएसएलपीएस सदस्य और लाभुक उपस्थित रहे।