स्वच्छता व सुरक्षित पेयजल के प्रति किया जागरूक
हाटगम्हरिया प्रखंड के अंतर्गत सिंदरीगौरी पंचायत एवं आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित। गांव के लोगों को स्वच्छता एवं जागरूकता के लिए जागरूक किया गया।

जगन्नाथपुर। हाटगम्हरिया प्रखंड अंतर्गत सिंदरीगौरी पंचायत एवं आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत बलंडिया गांव स्थित सिंदरीगौरी पंचायत में ग्राम मुखिया जयश्री कुंकल, आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. यशवंती कुमारी, सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी स्वाति कुमारी, जेएसएलपीएस की दीदियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सहिया, सेविका एवं सहायिकाओं ने संयुक्त रूप से साफ-सफाई अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व एवं साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


