बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें
ग्राम रातामाती में 26वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा सामग्री और खेलकूद सामग्री वितरित की गई। ग्रामीणों को आवश्यक वस्तुएं भी दी गईं। निरीक्षक ने नक्सलियों से सावधान रहने और बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।

गुवा, संवाददाता। बुधवार को 2026 को राजीव रंजन (कमांडेंट) 26वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दिशा-निर्देशानुसार निरीक्षक/जीडी सत्येन्द्र कुमार मिश्रा, समवाय अधिकारी बी/26वीं बटालियन के नेतृत्व में ग्राम रातामाती में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निखिल कुमार पाल, उपनिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं कांडे नाग (मुखिया, रातामाती) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षा को प्रोत्साहन देने को स्कूली बच्चों के बीच पेन, पेंसिल, रबर, नोटबुक, ज्योमेट्री बॉक्स एवं स्कूल बैग का वितरण किया गया। वहीं ग्रामीणों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पानी का ड्रम, कंबल, छाता, सोलर लाइट, पतीला, टीन शीट सहित मक्का, करेला, उड़द, बीन्स फली व टमाटर के बीज भी वितरित किए गए।
खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बच्चों को क्रिकेट बैट व बॉल, वॉलीबॉल नेट व बॉल, फुटबॉल एवं फुटबॉल नेट जैसी खेल सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान निरीक्षक/जीडी सत्येन्द्र कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों से नक्सलियों के बहकावे में न आने की अपील की तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजकर उच्च शिक्षा दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल हर परिस्थिति में उनकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




