Chaibasa News: चिड़िया सेल अस्पताल की व्यवस्था पर भड़के रामा पांडे, जांच की मांग
Chaibasa News: झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने चिड़िया सेल अस्पताल की खराब व्यवस्था पर नाराजगी जताई। महिला और पुरुष मरीजों को एक वार्ड में रखने पर उन्होंने अलग-अलग वार्ड बनाने की मांग की। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड महेश हरिजन की मौत की निष्पक्ष जांच, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा देने की मांग की।
अस्पताल की व्यवस्था और जांच की मांग
Chaibasa News:
गुवा । चिड़िया सेल अस्पताल की व्यवस्था को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि अस्पताल की व्यवस्था बेहद खराब स्थिति में है। अस्पताल के वार्ड में महिला और पुरुष मरीजों को एक साथ रखा जा रहा है, जो उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि महिला मरीजों के लिए अलग महिला वार्ड और पुरुष मरीजों के लिए अलग पुरुष वार्ड की व्यवस्था की जाए। रामा पांडे ने अप्रैल माह में एक सिक्योरिटी गार्ड महेश हरिजन की मौत का मामला भी उठाया। उनके अनुसार, संबंधित सिक्योरिटी गार्ड के दांत में दर्द होने पर वह चिड़िया सेल अस्पताल पहुंचा था। वहां दांत के डॉक्टर ने उसका दांत निकाल दिया। इसके बाद उसके मुंह से काफी खून बहने लगा, जो बंद नहीं हो रहा था। कुछ दिनों बाद उसका मुंह पूरी तरह फूल गया और अंततः उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर रामा पांडे ने अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच में यदि किसी की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। रामा पांडे ने अस्पताल प्रबंधन से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की सुरक्षा और उचित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करना प्रबंधन की जिम्मेदारी है।

