उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह में बाल मेला आयोजित

Feb 20, 2026 02:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा के नीमडीह विद्यालय में एस्पायर संस्था द्वारा बाल मेला का आयोजन किया गया। कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। दौड़, बिस्किट रेस, गणित रेस, और चित्रांकन प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापक ने बच्चों को आत्मविश्वास से प्रतियोगिताओं में भाग लेने की सलाह दी।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह में बाल मेला आयोजित

चाईबासा, संवाददाता। सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह में एस्पायर संस्था के सौजन्य से बाल मेला का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे- बच्चियों के बीच विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गई। प्राथमिक स्तर के दौड़ रेस में मनोज तुबिद, विशाल बारी और रेंगो मुंदुईया ने बाजी मारी। एक पैर की दौड़ में सुरेन कालुंडिया,हरिनारायण सुंडी,सीनी बारी विजेता बने।बिस्किट रेस में कुलदीप पुरती,सुरेन कालुंडिया और महेश कालुंडिया जीत हासिल किया।गणित रेस में आयुष गोप,माधुरी गोप और मोटाय बारी ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। बैलून फोड़(कक्षा -3)में सुनीता बानरा,आयुष तुबिद और अंजली बारी वहीं कक्षा -4 में सुमंति बारी, सुष्मिता गोप और लक्ष्मी पुरती विजयी रहे।

उच्च प्राथमिक स्तर में चित्रांकन प्रतियोगिता में सुखमती कालुंडिया,अलका तांती और मीनाक्षी खंडाइत ने बाजी मारी।रंगोली डिजाइन में रानी कुंटिया,कल्पना बानरा,पिंकी कालुंडिया और फूलो पुरती समूह को पुरस्कृत किया गया। वहीं म्यूजिकल चेयर रेस में चांदमुनी बारी, सरस्वती कालुंडिया और मीनाक्षी खंडाइत विजेता रही। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्णा देवगम व अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं के हाथों पुरस्कृत किया गया। मौके पर शैक्षिक क्षेत्र में कार्य कर रहे एस्पायर संस्था के ग्राम पंचायत कम्युनिटी मोब्लाइजर (जीपीसीएम) सुरेश सावैयां ने कहा कि बाल मेला आयोजित करने का उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों का बौद्धिक विकास के साथ उनकी शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी कराना आवश्यक है। इसलिए एस्पायर संस्था खेलकूद के माध्यम से बच्चों की शारीरिक विकास करने में विद्यालय को हर संभव सहायता प्रदान करती है। प्रधानाध्यापक कृष्णा देवगम बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हर तरह के प्रतियोगताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेकर अपनी क्षमता का आंकलन कर आत्मविश्वासी बनने का अवसर कभी नहीं चूकना चाहिए। मौके पर शिक्षक शिक्षिकाएं सुशील कुमार सरदार,गंगा राम लागुरी,एलिस बेक, कुंती बोदरा, सुकांति गोप, सुमित्रा बारी,आइसीटी जिला समन्वयक घनश्याम गागराई, एस्पायर संस्था के जीपीसीएम राजेश हांसदा,बारिश्ता देवगम, नागेश्वर बारी,सहायक सदस्यगण लक्ष्मी बोदरा, लक्ष्मी बिरुली और होलिका देवगम उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।