Chaibasa News: बच्चों से संवाद कर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता व मध्याह्न भोजन व्यवस्था

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: चाईबासा में मंगलवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने बच्चों के जन्मदिन पर केक काटा और उन्हें विशेष भोजन दिया। कार्यक्रम ने बच्चों में खुशी और उत्साह का माहौल बनाया। बच्चों के विकास, पोषण, और स्वच्छता पर जोर दिया गया।

Chaibasa News:  बच्चों से संवाद कर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता व मध्याह्न भोजन व्यवस्था

Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। मंगलवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर तांतनगर परियोजना अंतर्गत तांतनगर-सी एवं लोवाहातु आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार ने सहभागिता कर बच्चों के साथ उनका जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान जुलाई माह में जन्मदिन वाले सभी बच्चों का सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही सभी बच्चों को विशेष एवं पौष्टिक भोजन परोसा गया, जिसमें उनकी पोषण आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विविध खाद्य सामग्री शामिल की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा भी बच्चों के साथ भोजन ग्रहण किया गया। जन्मदिन मनाने के इस अनूठे आयोजन से बच्चों में उत्साह, खुशी और आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को समान अवसर, सम्मान और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। आंगनबाड़ी केंद्र केवल पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के केंद्र नहीं हैं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास, सामाजिक व्यवहार और आत्मविश्वास निर्माण के महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। उपस्थित पदाधिकारियों ने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र आने, स्वच्छता अपनाने तथा पौष्टिक भोजन ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर तांतनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्वेता भारती, स्थानीय जनप्रतिनिधि, लेडी सुपरवाइजर, सेविका-सहायिका सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।