मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की हुई बैठक
झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना 2022 के सफल संचालन एवं परिचालन के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम द्वारा परिवहन विभाग के...

चाईबासा। झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना 2022 के सफल संचालन एवं परिचालन के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम द्वारा परिवहन विभाग के निर्देशानुसार बस ओनर एसोसिएशन तथा संचालकों के साथ बैठक हुई। सभी उपस्थित बस संचालकों को डीटीओ द्वारा परिवहन विभाग द्वारा जारी नव संकल्प तथा होने वाले एसओपी के आधार पर बस संचालित किए जाने के निमित्त रूट चार्ट, परमिट, निबंधन, समय अवधि तथा वित्तीय प्रोत्साहन राशि की जानकारी दी गई। झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना 2022 के तहत आम नागरिकों को बस भाड़े में दिए जाने वाले रियायत की क्षतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा विभिन्न श्रेणी के वाहनों को मिलने वाले विशेष वित्तीय सहायता से अवगत कराया गया।
