पाइपलाइन हुआ क्षतिग्रस्त, अनेक मोहल्ले में नहीं हो सकी पानी की आपूर्ति
चाईबासा में अंडरग्राउंड केबलिंग कार्य के दौरान लूथेरन स्कूल के पास मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे वार्ड 3, 4 और 5 में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। प्रभावित परिवारों ने पानी की आपूर्ति के लिए टैंकर की मांग की, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। स्थिति नियंत्रण में नहीं है और पानी की आपूर्ति पर संदेह बना हुआ है।

चाईबासा विद्युत विभाग अंतर्गत कार्यरत एजेंसी के द्वारा शहर में अंडरग्राउंड केबलिंग का कार्य किया जा रहा है। गुरुवार को सुबह केबलिंग का कार्य किया जा रहा था इसी दरमियान जैक पुशिंग मशीन से केबलिंग किए जाने के क्रम में लूथेरन स्कूल के सामने पेट्रोल पंप के पास मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गयी। इसके क्षतिग्रस्त होने से सड़कों पर पानी कफव्वारा फूट पड़ा और पानी पूरे प्रवाह के साथमें बहने लगा । पानी के बर्बादी होने के कारण वार्ड नंबर 3 4 तथा पांच के अनेक परिवारों के घरों में पानी नहीं पहुंच सका। इन वार्ड के निवासी पुरे दिन पानी के लिए परेशान रहे और स्थिति पर नियंत्रण के लिए यथाशीघ्र प्रभावित वार्डों में टैंकर के माध्यम से पानी आपूर्ति की मांग करने लगे, लेकिन उसे पर भी कोई सुनवाई नहीं हो सकी और इन मोहल्ले में समाचार के लिखे जाने तक पानी आपूर्ति बाहर नहीं हो पाई थी ना ही पाइपलाइन को ठीक करने का काम शुरू किया गया था।
जानकारी के अनुसार लूथेरन स्कूल के पास मोड पर किए जा रहे अंडरग्राउंड केबलिंग के कारण सड़क मुख्य सड़क वहां पर धंस गई है जबकि उसे 50 मीटर आगे मुख्य सड़क लेवल से ऊपर उठ गई है , हालांकि वहां पर पुलिस के द्वारा वहां पर बैरिकेडिंग कर दिया गया है ताकि कोई छोटा वाहन या ई रिक्शा उसके पास से न गुजरे क्योंकि यहां पर भी गाड़ियों के पलटने का खतरा बना हुआ है। विभाग का दावा है कि पुराने पाइपलाइन में पानी आपूर्ति की गई है लेकिन स्थिति यह है कि पुराने पाइपलाइन के कनेक्शन वाले घरों को भी पानी नहीं मिला। विभाग के सहायक अभियंता सोमर मांझी ने बताया कि इसे ठीक करने का कार्य किया जा रहा है उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाएगा। वास्तविकता यह है कि इस पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है स्थिति को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि कल भी इन वार्डो में पानी आपूर्ति पर संदेह बना हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


