Chaibasa News: रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलेगा सघन अभियान
Chaibasa News: चाईबासा में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर नियंत्रण के लिए उपायों पर चर्चा की गई। रक्षाबंधन के त्योहार के मद्देनजर, अधिकारियों को विशेष निगरानी रखने और सख्त जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। खाद्य पदार्थों में किसी भी मिलावट पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने और लोगों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वर्चुअल बैठक हुई। इसमें जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी शामिल हुए।बैठक में उपायुक्त ने अब तक चलाए गए जांच अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतते हुए जांच अभियान चलाया जाए।डीसी ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जांच में मिलावटी या मानक के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री की पुष्टि होने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए प्रभावी जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया।


