अंडर ग्राउंड केबलिंग से क्षतिग्रस्त हुए जलापूर्ति के पाइप लाइन को खोजने का कार्य जारी
चाईबासा में विद्युत विभाग द्वारा अंडर ग्राउंड केबलिंग के कारण जलापूर्ति की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। विभाग खुदाई कर रहा है, लेकिन पानी के कारण पाइप लाइन नहीं मिल पा रही है। इससे बस स्टैंड, गाड़ी खाना, महादेव कॉलोनी आदि क्षेत्रों में पानी की कमी हो रही है। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से जल आपूर्ति की जा रही है।

चाईबासा। विद्युत विभाग के संवेदक अंडर ग्राउंड केबलिंग से क्षतिग्रस्त हुए जलापूर्ति के पाइप लाइन को खोजने का कार्य जारी रखे हैं। विभाग को ऐसा अंदेशा है कि जहां खुदाई हो रही है वहां से और नीचे में पाइप लाइन है इसी उद्देश्य को लेकर खुदाई की जा रही है। लेकिन उसमें पानी बड़ी बाधा बनकर उभर रही है। शनिवार को भी पिछले दो दिनों की तरह पानी के भीतर पाइप लाइन को खोजने का कार्य आरंभ हुआ। लेकिन अब तक उसमें सफलता नहीं मिली। इस कारण पाइप लाइन से पानी आपूर्ति कराई जाने वाले क्षेत्र बस स्टैंड के दूसरी तरफ, गाड़ी खाना, महादेव कॉलोनी, पुल हाथों, सेंट टोला, बड़ी बाजार का बड़ा भाग प्रभावित हो रहा है।
पानी अभाव के चलते लोगों को अपने दैनिक कार्यों के लिए भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को देखते हुए पेयजल स्वच्छता विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से जल उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। सहायक अभियंता सोमर मांझी ने बताया कि जो भी प्रभावित क्षेत्र हैं उन क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति होगी। अभी पाइप लाइन नहीं मिली है। प्रभावित क्षेत्रों में तीसरे दिन पानी आपूर्ति नहीं हो पाई और लोग पानी के लिए परेशान दिखे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


