मंगला हाट के दुकानदारों ने जबरन वसूली का किया विरोधमंगला हाट के दुकानदारों ने जबरन वसूली का किया विरोध
चाईबासा के मंगलहाट में दुकानदारों ने जबरन कर वसूली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदारों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा प्रति बोरा ₹20 का टैक्स लिया जा रहा है, जबकि कृषि टैक्स लागू नहीं है। दुकानदारों ने साफ-सफाई और उचित कर वसूली की मांग की है।

चाईबासा, संवाददाता। मंगला हाट के दुकानदार जबरन कर वसूली के विरोध में खड़े हो गए हैं। दुकानदारों ने कहा कि कृषि टैक्स लागू नहीं होने के बाद भी संवेदक द्वारा प्रति बोरा ₹20 रुपये का टैक्स ठेकेदार द्वारा लिया जा रहा है, जबकि नियमानुसार ठेकेदार दुकानदार से जितनी भूमि का इस्तेमाल करता है उतनी भूमि का ही कर ले सकता है। मंगलहाट दुकानदार संघ के अध्यक्ष संतोष डे ने बताया कि जो एग्रीमेंट किया गया है उसमें गवाह का जो हस्ताक्षर है वह दुकानदार का न होकर किसी और का है। दुकानदारों ने बताया कि दुकान के भूमि कर के रूप में 30% की दर से कर भुगतान किया जा रहा है, जबकि बाजार समिति द्वारा 2015 से बाजार शुल्क बंद है और जबरन प्रति बोरा ₹20 रुपये ठेकेदार द्वारा टैक्स लिया जा रहा है और टमाटर की प्रति कैरेट ₹5 रुपये की मांग की जा रही है।
जबकि बाजार में जितने भी राशन दुकान है उनसे ₹900 रुपये लिया जाता है। दुकानदारों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा न तो मंगलाहाट कि साफ-सफाई कराई जाती है और न सही से कचरा का उठाव किया जाता है। कचरा का नियमित उठाव नहीं होने के कारण मंगलाहाट की स्थिति खराब है। खासकर वर्षा के दिनों में तो यहां कि स्थिति नारकीय हो जाती है। यहां पर कचरे का ढेर लगा रहता है पर बाजार समिति को इससे कोई मतलब नहीं है। इस मौके पर दुकानदार जहांगीर हुसैन संतोष दे, हेमराज सोनकर, सूरज साव, रूपेश कुमार दिवाकर प्रसाद रुधीर गुप्ता, राजेश साव नागेंद्र साव राजू निषाद सुरेश साव, रोहित सिंह घनश्याम साव, राम कौशल बबलू साहू जो जो मसाला, मंडल संजीत शाह सहित कई दुकानदार उपस्थित थे। दुकानदारों की ये है मांग : मंगलाहाट की नियमित रूप से साफ-सफाई की जाए। दुकानदारों से नियमित रूप से टैक्स न लेकर इसके बदले दुकानदारों द्वारा इस्तेमाल की गई भूमि पर टैक्स लिया जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


