
प्लास्टिक उन्मूलन के लिए नप ने चलाया अभियान
चाईबासा में पर्यावरण संरक्षण के तहत नगर परिषद ने प्लास्टिक उन्मूलन के लिए छापेमारी अभियान चलाया। प्रशासक सिद्धांत कुमार के नेतृत्व में अभियान में 9,200 रुपये का दंड वसूला गया। दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए चेतावनी दी गई। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा में पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक उन्मूलन के तहत नगर परिषद कार्यालय के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को चाईबासा नगर परिषद के प्रशासक सिद्धांत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। नप की कार्यपालक पदाधिकारी संतोषनी मुर्मू, नगर प्रबंधक एवं राजस्व पदाधिकारी दुकानों में छापेमारी अभियान में शामिल थे। इस दौरान प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित सामग्रियों को जब्त करते हुए दंड वसूली की गई। गुरुवार के छापेमारी अभियान में 9 हजार 200 रुपये का दंड वसूला गया। दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक प्रयोग में नहीं लाने के लिए सख्त निर्देश दिया गए। इस दौरान नगर परिषद प्रशासक के द्वारा बताया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए काफी हानिकारक है एवं इसके रोकथाम के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है।
सरकार द्वारा जारी निर्देश नहीं मानने वाले दुकानदारों के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाते हुए चाईबासा शहर से सिंगल यूज प्लास्टिक को समाप्त किया जाना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




