Chaibasa News: नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर सतर्कता बरतने की चेतावनी
हिन्दुस्तान, चाईबासा
Chaibasa News: चाईबासा में लगातार हो रही मूसलधार बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण नगर वासियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। नगर परिषद के अधिकारियों ने बस्तियों का जायजा लिया और विशेष जागरूकता अभियान चलाया। संभावित बाढ़ की स्थिति के मद्देनजर मुनादी और लाउडस्पीकर के माध्यम से चेतावनी दी गई है।

Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। दो दिनों से लगातार हो रही मूसलधार बारिश एवं नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर नगर वासियों को सतर्कता एवं सुरक्षा की चेतावनी दी गयी है। नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने घूम-घूम नदी किनारे बसे बस्तियों के जायजा लिया। चाईबासा नगर परिषद की ओर से संभावित बाढ़ एवं आपदा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद द्वारा जनहित में मुनादी तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से विशेष चेतावनी एवं जागरूकता अभियान चलाया गया है।


