Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsChaiwasa Police Arrests Suspect in Shocking Murder Case of Young Woman
प्रेम प्रसंग के मामले में युवती की हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग के मामले में युवती की हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप:

चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में 30 दिसंबर को एक खेत में पुआल से ढका अर्द्धनग्न अवस्था में मिली 25 वर्षीय युवती के शव के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रधान पुरती (20) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, और पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन और स्कूटी बरामद की है।

Jan 04, 2026 11:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगीदारु जंगल के समीप एक खेत में 30 दिसंबर को पुआल से ढका अर्द्धनग्न अवस्था में मिले करीब 25 वर्षीय युवती के शव मामले में चाईबासा पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहमन टूटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चाईबासा के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए जोगीदारु निवासी नीरु/नौरु पुरती के पुत्र आरोपी प्रधान पुरती उर्फ पल्टु (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।इस संबंध में खेत मालिक जय किशन होनहागा (उम्र 35 वर्ष), पिता—तुराम होनहागा, निवासी—बड़ा लगिया, थाना—मुफ्फसिल, जिला—पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के लिखित आवेदन पर मुफ्फसिल थाना में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मृतका की पहचान हेतु सीआईजी प्रकाशन एवं स्थानीय दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया गया।पुलिस के अनुसार अभियुक्त के पास से मृतका का मोबाइल फोन बरामद किया गया है तथा उसकी निशानदेही पर मृतका की लाल रंग की स्कूटी (पंजीकरण संख्या JH06L-7980) ग्राम जोगीदारु जंगल से जब्त की गई है। इसके अलावा अभियुक्त का मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त खून लगा पत्थर भी जब्त किया गया है।एसपी द्वारा गठित विशेष छापामारी दल में सदर चाईबासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार, निथुन कुमार, अरविंद कुमार शर्मा, नागेंद्र, मुफ्फसिल थाना चाईबासा एवं थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।