Chaibasa News: पुल-पुलिया के कार्यों को तय समय में पूरा करें : डीसी

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: चाईबासा के उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्माणाधीन सड़क और पुल-पुलिया कार्यों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया है। बैठक में परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि तकनीकी या प्रशासनिक समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि काम में विलंब न हो।

Chaibasa News: पुल-पुलिया के कार्यों को तय समय में पूरा करें : डीसी

Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्यकारी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि अपूर्ण एवं निर्माणाधीन सड़क तथा पुल-पुलिया के कार्यों को तय समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कार्यों की नियमित रूप से स्थल निरीक्षण एवं अनुश्रवण करते हुए प्रगति की समीक्षा करने का भी निर्देश दिया। उपायुक्त की अध्यक्षता में उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के लिए सड़क संपर्क परियोजना के तहत सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर हुई समीक्षा बैठक हुई। बैठक में उप विकास आयुक्त, प्रशिक्षु आईएएस, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विशेष प्रमंडल सहित संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंता मुख्य रूप से उपस्थित थे।बैठक

के दौरान उपायुक्त द्वारा आरसीपीएलडब्लूईए के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण योजनाओं की योजना-वार एवं कार्य-वार समीक्षा की गई। जिन निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के अनुसार पूर्ण किया जाना था, लेकिन अब तक पूर्ण नहीं हुए हैं, उनके संबंध में क्रमवार जानकारी प्राप्त की गई। बैठक में निर्माणाधीन योजनाओं से संबंधित फॉरेस्ट क्लियरेंस की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिन योजनाओं में वन विभाग से संबंधित स्वीकृति अथवा अन्य आवश्यक प्रक्रिया लंबित है, उनके संबंध में अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन योजनाओं में तकनीकी अथवा प्रशासनिक स्तर पर कोई समस्या आ रही है, उसका संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब न हो।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: पुल-पुलिया के कार्यों को तय समय में पूरा करें : डीसी