Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsChaiwasa Municipality Elections Observer Inspects Voting Centers and Strong Room
सामान्य प्रेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

सामान्य प्रेक्षक ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

संक्षेप:

चाईबासा में नगरपालिका निर्वाचन की सफल संचालन के लिए सामान्य प्रेक्षक एजाज़ अनवर ने विभिन्न मतदान केंद्रों और महिला कॉलेज के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान सदर चाईबासा के पदाधिकारियों ने आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

Feb 10, 2026 03:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला में नगरपालिका (आम) निर्वाचन के सफल संचालन के लिए चाईबासा नगर परिषद सामान्य प्रेक्षक एजाज़ अनवर ने नगर परिषद क्षेत्र स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों और महिला कॉलेज-चाईबासा परिसर अवस्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया । इस दौरान सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, खुंटपानी के प्रखंड विकास पदाधिकारी धनंजय पाठक, सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार मौजूद थे। निरीक्षण के क्रम में सामान्य प्रेक्षक के द्वारा मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधा की उपलब्धता तथा स्ट्रांग रूम में संधारित व्यवस्थाओं का अवलोकन कर निर्वाचन संबंधित कार्य योजनाओं का बिंदुवार जानकारी प्राप्त की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें