Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsChaiwasa Municipality Elections 2026 Successful Randomization of 545 Polling Personnel
545 मतदान कर्मियों का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन

545 मतदान कर्मियों का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन

संक्षेप:

चाईबासा नगर परिषद और चक्रधरपुर नगर परिषद के लिए नगरपालिका निर्वाचन-2026 के सफल संचालन के लिए 545 मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। मतदान दलों का गठन किया गया जिसमें 109 पीठासीन पदाधिकारी शामिल हैं। यह प्रक्रिया एनआईसी सभागार में की गई, जिसमें विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

Feb 09, 2026 04:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा। नगरपालिका (आम) निर्वाचन- 2026 के सफल संचालन के लिए चाईबासा नगर परिषद एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के लिए कुल 545 मतदान कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सोमवार को किया गया। रेंडमाइजेशन के बाद मतदान दलों का गठन किया गया है। जिनमें 109 पीठासीन पदाधिकारी और क्रमशः 109-109 पी 1,पी 2 ,पी 3 और पी 4 शामिल है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) -सह- उपायुक्त श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता एवं चाईबासा नगर परिषद के लिए अधिसूचित सामान्य प्रेक्षक एजाज़ अनवर और चक्रधरपुर नगर परिषद के लिए अधिसूचित सामान्य प्रेक्षक उत्तम प्रसाद की मौजूदगी में रेंडमाइजेशन किया गया।पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में यह रेंडमाइजेशन किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रेंडमाइजेशन के दौरान उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग, सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग, भूमि सुधार उपसमाहर्ता- पोड़ाहाट-चक्रधरपुर के.के.मुण्डू, सभी निर्वाची पदाधिकारी, स्थापना उपसमाहर्ता, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।