Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsChaiwasa Municipal Elections 2026 44 Wards and 87 Polling Stations Prepared for Voting
चाईबासा और चक्रधरपुर में हैं 44 वार्ड, 87 मतदान केंद्रों पर 81609 मतदाता डालेंगे वोट

चाईबासा और चक्रधरपुर में हैं 44 वार्ड, 87 मतदान केंद्रों पर 81609 मतदाता डालेंगे वोट

संक्षेप:

चाईबासा और चक्रधरपुर नगर परिषद में 2026 के नगरपालिका चुनाव के लिए 44 वार्ड और 87 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। कुल 81609 मतदाता हैं। बैठक में मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए एसएसटी, एफएसटी और वीएसटी टीमों द्वारा निगरानी की जाएगी।

Feb 09, 2026 06:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा,संवाददाता। जिले के दोनों नगर परिषद क्षेत्र चाईबासा नगर परिषद एवं चक्रधरपुर नगर परिषद में कुल 44 वार्ड और 87 मतदान केंद्र हैं। इनमें कुल मतदाताओं की संख्या 81609 है। नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) -सह- उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पुलिस अधीक्षक अमित रेनू, चाईबासा नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक एजाज़ अनवर, व्यय प्रेक्षक विनय शंकर और चक्रधरपुर नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक उत्तम प्रसाद व व्यय प्रेक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद थे। इसमें उपस्थित प्रेक्षक को बताया गया कि 23 फरवरी को निर्धारित मतदान तिथि के दिन स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया के संचालन हेतु कुल 545 कर्मियों(रिजर्व सहित) का द्वितीय रेंडमाइजेशन उपरांत मतदान दल का गठन भी किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके साथ ही निर्धारित सभी पदों पर बैलट पेपर के माध्यम से मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के लिए 136 एवं चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के लिए 108 मतपेटी और कुल 100 वाहन प्रयुक्त होंगे। एसएसटी , एफएसटी एवं वीएसटी के माध्यम से होगी निगरानी बैठक में नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के सफल व ससमय संचालन को गठित विभिन्न कोषांग के माध्यम से संपादित एवं क्रियान्वित कार्यों के संदर्भ में बताया गया कि उक्त चुनाव के तहत महिला कॉलेज-चाईबासा में बज्रगृह और मतगणना कक्ष व टाटा कॉलेज-चाईबासा से मतदान दल को तय समय से रवाना किया जाएगा। क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन ना हो, इसके लिए एसएसटी , एफएसटी एवं वीएसटी के माध्यम से दैनिक निगरानी की जा रही है। व्यय की गति की निगरानी के लिए चक्रधरपुर नगर क्षेत्र में 4 एसएसटी तथा चाईबासा नगर क्षेत्र में 7 एसएसटी टीम व दोनों नगरपालिका क्षेत्र में दो-दो एफएसटी दल भी कार्यरत हैं। इसके साथ ही बताया गया कि नगरपालिका निर्वाचन-2026 के दौरान विभिन्न स्रोतों से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निवारण हेतु निर्वाचन समाप्ति तक हेल्पलाइन एवं शिकायत कोषांग सह नियंत्रण कक्ष, मोबाइल नंबर- 9835220231 के माध्यम से संचालित है। चुनाव के तहत दी जाने वाली विभिन्न प्रशिक्षणों के तहत सेक्टर मजिस्ट्रेट व सेक्टर पुलिस बल एवं मतदान दल को स्कॉट बालिका मध्य विद्यालय-चाईबासा में प्रथम प्रशिक्षण दिया गया है। सुरक्षा दृष्टिकोण से सभी मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सहायक समाहर्ता सिद्धांत कुमार, सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी, सभी निर्वाची पदाधिकारी- अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद उपस्थित थे।