मतगणना के लिए प्रशिक्षित किए गए कर्मी

Feb 27, 2026 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा नगरपालिका चुनाव में मतगणना के लिए 168 कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मतगणना की प्रक्रिया, मत पेटिकाओं को खोलना और मत की गिनती के विषय में जानकारी दी गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों ने इस सत्र में भाग लिया।

मतगणना के लिए प्रशिक्षित किए गए कर्मी

चाईबासा, संवाददाता। नगरपालिका चुनाव में मतगणना के लिए प्रतिनियुक्ति मतगणना पर्यवेक्षक सहित 168 मतगणना कर्मियों(रिजर्व सहित) को गुरुवार को मतगणना से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान सभी कर्मियों को मतगणना के दिन निर्धारित दायित्व की बिंदुवार जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान उन्हें मतगणना टेबल पर प्राप्त मत पेटिकाओं को प्रत्याशी और अभिकर्ताओं के समक्ष प्रदर्शन, मत पेटिका की सीलिंग खोलने, मतपत्र का पृथक्करण, मत की गिनती, प्रपत्र संधारण आदि के संदर्भ में उचित एवं आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त चंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू एवं चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक एजाज़ अनवर ने चाईबासा स्थित स्कॉट हिंदी बालिका मध्य विद्यालय के अलग-अलग कक्ष में मतगणना कर्मियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया।

उक्त प्रशिक्षण सत्र के क्रम में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, परियोजना निदेशक-आईटीडीए जयदीप तिग्गा, स्थापना उपसमाहर्ता कुमार हर्ष, जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार एवं सभी मास्टर ट्रेनर उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।