Chaiwasa Meeting Akhil Bhartiya Kayastha Mahasabha Reorganizes Puja Committee for Chitragupt Puja 2023 चित्रगुप्त पूजा समिति का पुनर्गठन, 23 को होगा पूजा का भव्य आयोजन, Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsChaiwasa Meeting Akhil Bhartiya Kayastha Mahasabha Reorganizes Puja Committee for Chitragupt Puja 2023

चित्रगुप्त पूजा समिति का पुनर्गठन, 23 को होगा पूजा का भव्य आयोजन

चाईबासा में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें चित्रगुप्त पूजा के लिए पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद, उपाध्यक्ष अनंत सयनम और अन्य सदस्यों का चयन किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाMon, 6 Oct 2025 03:37 PM
share Share
Follow Us on
चित्रगुप्त पूजा समिति का पुनर्गठन, 23 को होगा पूजा का भव्य आयोजन

चाईबासा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, प. सिंहभूम की एक महत्वपूर्ण बैठक नितिन प्रकाश के कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता महासभा के जिला अध्यक्ष संजीव मल्लिक ने की। बैठक में इस वर्ष आयोजित होने वाली चित्रगुप्त पूजा के लिए पूजा समिति का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमे अध्यक्ष: उदय शंकर प्रसाद, उपाध्यक्ष: अनंत सयनम,, अनिल सिन्हा,, प्रताप कुमार, सिन्हा, महेश सिन्हा, अरविन्द सिन्हा, सचिव: विवेक कुमार सिन्हासह सचिव: अनुराग प्रसाद, शीतलज दास, मनोज सिन्हा, राजेश सिन्हा, सूरज कुमार सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष: संजय कुमार सिन्हा तथा सह कोषाध्यक्ष: राहुल कुमार लाल दास को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे नितेश कुमार सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा, तपन पटनायक, विवेक कुमार सिन्हा, रोहित श्रीवास्तव, शुभम सिन्हा, अभिजीत पटनायक, सुरेश सिन्हा, नीलरत्नम, अंकित सिन्हा चुने गए।

संरक्षकसंजीव मल्लिक, नितिन प्रकाश, राजीव नयनम एवं नीरज संदवार को बनाया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चित्रगुप्त पूजा का आयोजन 23 अक्टूबर को बिहारी क्लब, चाईबासा में धूमधाम से किया जाएगा। कायस्थ समाज के सभी लोगों से आग्रह किया गया कि वे पूजा में बढ़-चढ़कर भाग लें और आयोजन मे अपना सहयोग दें। आयोजन की रूपरेखा को अंतिम स्वरूप देने के लिए अगली बैठक 12 अक्टूबर को आहूत की गई है। सभी चित्रांशों से अपील किया गया है कि वे बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव दें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।