गूगल पे से 43 हजार रुपये उड़ाए
चाईबासा के बजरंग प्रसाद ने अपनी पत्नी के खाते से और अपने खाते से गूगल पे के माध्यम से अवैध रूप से 43 हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत की है। 16 मई 2026 को दोनों खातों से पैसे निकाले गए। बजरंग ने बताया कि उन्होंने मोबाइल बंद कर रखा था और बाद में दो संदिग्धों के नाम पाए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

चाईबासा, संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी टोला निवासी बजरंग प्रसाद ने अपनी और पत्नी पुष्पा गुप्ता के बैंक खातों से गूगल पे के माध्यम से अवैध रूप से 43 हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत सदर थाना में दर्ज कराई है। 16 मई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे पत्नी पुष्पा गुप्ता के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, चाईबासा शाखा के खाते से 20 हजार रुपये और 3.20 बजे बजरंग प्रसाद के कोटक महिंद्रा बैंक खाते से 23 हजार रुपये गूगल पे के जरिए निकाल लिए गए। बजरंग प्रसाद ने बताया कि घटना के समय वे डर के मारे मोबाइल बंद कर दिए थे।
जब 4 बजे मोबाइल खोला तो दो मैसेज आए, जिनमें आरोपी निशु निषाद और देवेंद्र परिहार के नाम दर्ज थे। मामले में 18 मई को सदर थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


