Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsChaiwasa Initiates Riverbank Cleanup for Chhath Festival
छठ महापर्व को लेकर घाट व रास्तों की सफाई शुरू

छठ महापर्व को लेकर घाट व रास्तों की सफाई शुरू

संक्षेप:

चाईबासा नगर परिषद ने छठ महापर्व के अवसर पर नदी घाटों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। कुम्हार टोली के घाटों का समतलीकरण किया जा रहा है और आने-जाने के लिए रास्ता बनाया जा रहा है। यहां छठव्रतीयों के...

Thu, 23 Oct 2025 02:19 AMNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा, संवाददाता। नदी घाटों की साफ-सफाई का कार्य नगर परिषद द्वारा शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में कुम्हार टोली के दो छठ घाटों पर साफ-सफाई का कार्य शुरू हुआ। सफाई के क्रम में सड़क से नदी घाट तक आने वाले रास्ते के साथ-साथ नदी के किनारे स्थित छठ घाटों को समतलीकरण करने और दो घाटों को मिलाने के लिए जेसीबी के द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसी भी छठ घाट से छठव्रती उतरे तो नदी के किनारे उन्हें खुले और सपाट जगह मिले। यहां पर उनके दउरा एवं सूप को रखा जा सके और भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जा सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस कार्य को सुचारू रूप देने के लिए कुम्हार टोली छठ घाट तथा तेलगा खुरी के छठ घाटों के बीच रास्ता बनाने का कार्य किया गया है, ताकि छठव्रत्तियों के साथ-साथ और अन्य आने वाले जाने वाले लोग भी इस मार्ग से अच्छे तरीके से आवागमन कर सके। जानकारी के अनुसार यहां पर छठ वृत्तियों के लिए उनके स्नान करने के उपरांत उनके कपड़े बदलने के लिए दो-दो चेंजिंग रूम को तैयार किया जायेगा। इसके अलावा शाम से लेकर सुबह तक रोशनी की पर्याप्त सुविधा रहे। इसके लिए भी टावर लगाए जा रहे हैं, जहां से रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी आने जाने वाले मार्ग की साफ-सफाई के साथ-साथ सड़क के किनारे खड़े झाड़ को भी काटने का कार्य किया गया है। विदित हो कि छठ महापर्व 25 अक्टूबर से नहाय-खाय के साथ प्रारंभ होकर 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा । यह पर्व न केवल सूर्य उपासना का प्रतीक है, बल्कि स्वच्छता, पर्यावरण और सामाजिक एकता का भी संदेश देता है।