Chaibasa News: चाईबासा चैंबर का रक्तदान सह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आज
Chaibasa News: चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा रविवार को वृहद रक्तदान सह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक बिरुवा और अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहेंगे। कैंप में नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

Chaibasa News: चाईबासा। चाईबासा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक स्थानीय खिरवाल बैंक्वेट हॉल वृहद रक्तदान सह निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री दीपक बिरुवा, विशिष्ट अतिथि उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु तथा सम्मानित अतिथि मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम डॉ.जुझार मांझी मौजूद रहेंगे। शिविर में रक्तदान के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई है। यह जानकारी चाईबासा चैंबर अध्यक्ष संजय चौबे, उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक दुर्गेश खत्री तथा सचिव नीरज संदवार ने यह जानकारी दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


